Monday, 25 May 2015

नागौर: एक और खैरलांजी

With thanks from Hashyia Blog


राजस्थान के नागौर में हुए दलितों के जनसंहार पर भंवर मेघवंशी की यह रिपोर्ट इस मुल्क का चेहरा है, जो रोज ब रोज दलित-मुस्लिम-आदिवासी बस्तियों में देखने को मिलता है. भंवर राजस्थान में दलित, आदिवासी और घुमन्तु समुदाय के लिए संघर्षरत है. प्रतिरोध से साभार.

राजस्थान का नागौर जिला दलितों की कब्रगाह बनता जा रहा है. राजधानी जयपुर से तक़रीबन ढाई सौ किलोमीटर दूर स्थित अन्य पिछड़े वर्ग की एक दबंग जाट जाति की बहुलता वाला नागौर जिला इन दिनों दलित उत्पीडन की निरंतर घट रही शर्मनाक घटनाओं की वजह से कुख्यात हो रहा है. विगत एक साल के भीतर यहाँ पर दलितों के साथ जिस तरह का जुल्म हुआ है और आज भी जारी है, उसे देखा जाये तो दिल दहल जाता है, यकीन ही नहीं आता है कि हम आजाद भारत के किसी एक हिस्से की बात कर रहे है. ऐसी ऐसी निर्मम और क्रूर वारदातें कि जिनके सामने तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों द्वारा की जाने वाली घटनाएँ भी छोटी पड़ने लगती है. क्या किसी लोकतान्त्रिक राष्ट्र में ऐसी घटनाएँ संभव है? वैसे तो असम्भव है, लेकिन यह संभव हो रही है, यहाँ के राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचें की नाकामी की वजह से.

नागौर जिले के बसवानी गाँव में पिछले महीने ही एक दलित परिवार के झौपड़े में दबंग जाटों ने आग लगा दी जिससे एक बुजुर्ग दलित महिला वहीँ जल कर राख हो गयी और दो अन्य लोग बुरी तरह से जल गए जिन्हें जोधपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. इसी जिले के लंगोड़ गाँव में एक दलित को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है. मुंडासर में एक दलित औरत को घसीट कर ट्रेक्टर के गर्म सायलेंसर से दागा गया और हिरडोदा गाँव में एक दलित दुल्हे को घोड़ी पर से नीचे पटक कर जान से मरने की कोशिश की गयी. राजस्थान का यह जाटलेंड जिस तरह की अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे रहा है, उसके समक्ष तो खाप पंचायतों के तुगलकी फ़रमान भी कहीं नहीं टिकते है, ऐसा लगता है कि इस इलाके में कानून का राज नहीं, बल्कि जाट नामक किसी कबीले का कबीलाई कानून चलता है,जिसमे भीड़ का हुकुम ही न्याय है और आवारा भीड़ द्वारा किये गए कृत्य ही विधान है.



डांगावास: दलित हत्याओं की प्रयोगशाला

नागौर जिले की तहसील मेड़ता सिटी का निकटवर्ती गाँव है डांगावास, जहाँ पर 150 दलित परिवार निवास करते है और यहाँ 1600 परिवार जाट समुदाय के है. तहसील मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दुरी पर स्थित है डांगावास… जी हाँ, यह वही डांगावास गाँव है जहाँ पिछले एक साल में चार दलित हत्याकांड हो चुके है, जिसमे सबसे भयानक हाल ही में हुआ है. एक साल पहले यहाँ के दबंग जाटों ने मोहन लाल मेघवाल के निर्दोष बेटे की जान ले ली थी, मामला गाँव में ही ख़त्म कर दिया गया. उसके बाद 6 माह पहले मदन पुत्र गबरू मेघवाल के पाँव तोड़ दिये गए. 4 माह पहले सम्पत मेघवाल को जान से ख़त्म कर दिया गया, इन सभी घटनाओं को आपसी समझाईश अथवा डरा धमका कर रफा दफाकर दिया गया. पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की.

स्थानीय दलितों का कहना है कि बसवानी में दलित महिला को जिंदा जलाने के आरोपी पकडे नहीं गए और शेष जगहों की गंभीर घटनाओं में भी कोई कार्यवाही इसलिए नहीं हुयी क्योंकि सभी घटनाओं के मुख्य आरोपी प्रभावशाली जाट समुदाय के लोग है. यहाँ पर थानेदार भी उनके है, तहसीलदार भी उनके ही और राजनेता भी उन्हीं की कौम के है, फिर किसकी बिसात जो वे जाटों पर हाथ डालने की हिम्मत दिखाये? इस तरह मिलीभगत से बर्षों से दमन का यह चक्र जारी है, कोई आवाज़ नहीं उठा सकता है, अगर भूले भटके प्रतिरोध की आवाज़ उठ भी जाती है तो उसे खामोश कर दिया जाता है.

जमीन के बदले जान

एक और ध्यान देने योग्य तथ्य यह भी है कि राजस्थान काश्तकारी कानून की धारा 42 (बी) के होते हुए भी जिले में दलितों की हजारों बीघा जमीन पर दबंग जाट समुदाय के भूमाफियाओं ने जबरन कब्ज़ा कर रखा है. यह कब्जे फर्जी गिरवी करारों, झूठे बेचाननामों और धौंस पट्टी के चलते किये गए है, जब भी कोई दलित अपने भूमि अधिकार की मांग करता है, तो दबंगों की दबंगई पूरी नंगई के साथ शुरू हो जाती है. ऐसा ही एक जमीन का मसला दलित अत्याचारों के लिए बदनाम डांगावास गाँव में विगत 30 वर्षों से कोर्ट में जेरे ट्रायल था, हुआ यह कि बस्ता राम नामक मेघवाल दलित की 23 बीघा 5 बिस्वा जमीन कभी मात्र 1500 रूपये में इस शर्त पर गिरवी रखी गयी कि चिमना राम जाट उसमे से फसल लेगा और मूल रकम का ब्याज़ नहीं लिया जायेगा. बाद में जब भी दलित बस्ता राम सक्षम होगा तो वह अपनी जमीन गिरवी से छुडवा लेगा. बस्ताराम जब इस स्थिति में आया कि वह मूल रकम दे कर अपनी जमीन छुडवा सकें, तब तक चिमना राम जाट तथा उसके पुत्रों ओमाराम और काना राम के मन में लालच आ गया, जमीन कीमती हो गयी. उन्होंने जमीन हड़पने की सोच ली और दलितों को जमीन लौटने से मना कर दिया. पहले दलितों ने याचना की. फिर प्रेम से गाँव के सामने अपना दुखड़ा रखा. मगर जिद्दी जाट परिवार नहीं माना. मजबूरन दलित बस्ता राम को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी. करीब तीस साल पहले मामला मेड़ता कोर्ट में पंहुचा, बस्ताराम तो न्याय मिलने से पहले ही गुजर गया. बाद में उसके दत्तक पुत्र रतनाराम ने जमीन की यह जंग जारी रखी और अपने पक्ष में फैसला प्राप्त कर लिया. वर्ष 2006 में उक्त भूमि का नामान्तरकरण रतना राम के नाम पर दर्ज हो गया तथा हाल ही में में कोर्ट का फैसला भी दलित खातेदार रतना राम के पक्ष में आ गया. इसके बाद रतना राम अपनी जमीन पर एक पक्का मकान और एक कच्चा झौपडा बना कर परिवार सहित रहने लग गया लेकिन इसी बीच 21 अप्रैल 2015 को चिमनाराम जाट के पुत्र कानाराम तथा ओमाराम ने इस जमीन पर जबरदस्ती तालाब खोदना शुरू कर दिया और खेजड़ी के वृक्ष काट लिये. रत्ना राम ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई तो जाट परिवार के लोगों ने ना केवल उसे जातिगत रूप से अपमानित किया बल्कि उसे तथा उसके परिवार को जान से मार देने कि धमकी भी दी गयी. मजबूरन दलित रतना राम मेड़ता थाने पंहुचा और जाटों के खिलाफ रिपोर्ट दे कर कार्यवाही की मांग की. मगर थानेदार जी चूँकि जाट समुदाय से ताल्लुक रखते है सो उन्होंने रतनाराम की शिकयत पर कोई कार्यवाही नहीं की ,दोनों पक्षों के मध्य कुछ ना कुछ चलता रहा.

निर्मम जनसंहार

12 मई को जाटों ने एक पंचायत डांगावास में बुलाने का निश्चय किया, मगर रतना राम और उसके भाई पांचाराम के गाँव में नहीं होने के कारण यह स्थगित कर दी गयी. बाद में 14 मई को फिर से जाट पंचायत बैठी. इस बार आर पार का फैसला करना ही पंचायत का उद्देश्य था. अंततः एकतरफा फ़रमान जारी हुआ कि दलितों को किसी भी कीमत पर उस जमीन से खदेड़ना है. चाहे जान देनी पड़े या लेनी पड़े. दूसरी तरफ पंचायत होने की सुचना पा कर दलित अपने को बुलाये जाने का इंतजार करते हुये अपने खेत पर स्थित मकान पर ही मौजूद रहे. अचानक उन्होंने देखा कि सैंकड़ों की तादाद में जाट लोग हाथों में लाठियां, लौहे के सरिये और बंदूके लिये वहां आ धमके है और मुट्ठी भर दलितों को चारों तरफ से घेर कर मारने लगे. उन्होंने साथ लाये ट्रेक्टरों से मकान तोडना भी चालू कर दिया.

लाठियों और सरियों से जब दलितों को मारा जा रहा था. इसी दौरान किसी ने रतनाराम मेघवाल के बेटे मुन्नाराम को निशाना बना कर फ़ायर कर दिया लेकिन उसी वक्त किसी और ने मुन्ना राम के सिर के पीछे की और लोहे के सरिये से भी वार कर दिया जिससे मुन्नाराम गिर पड़ा और गोली रामपाल गोस्वामी को जा कर लग गयी जो कि जाटों की भीड़ के साथ ही आया हुआ था. गोस्वामी की बेवजह हत्या के बाद जाट और भी उग्र हो गये. उन्होंने मानवता की सारी हदें पार करते हए वहां मौजूद दलितों का निर्मम नरसंहार करना शुरू कर दिया.

ट्रेक्टर जो कि खेतों में चलते है और फसलों को बोने के काम आते है. वे निरीह, निहत्थे दलितों पर चलने लगे. पूरी बेरहमी से जाट समुदाय की यह भीड़ दलितों को कुचल रही थी. तीन दलितों को ट्रेक्टरों से कुचल कुचल कर वहीँ मार डाला गया. इन बेमौत मारे गए दलितों में श्रमिक नेता पोकर राम भी था जो उस दिन अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने भाई गणपत मेघवाल के साथ वहां आया हुआ था. जालिमों ने पोकरराम के साथ बहुत बुरा सलूक किया. उस पर ट्रेक्टर चढाने के बाद उसका लिंग नोंच लिया गया तथा आँखों में जलती लकड़ियाँ डाल कर ऑंखें फोड़ दी गयी. महिलाओं के साथ ज्यादती की गयी और उनके गुप्तांगों में लकड़ियाँ घुसेड़ दी गयी. तीन लोग मारे गए ,14 लोगों के हाथ पांव तोड़ दिये गए, एक ट्रेक्टर ट्रोली तथा चार मोटर साईकलें जलाकर राख कर दी गयी, एक पक्का मकान जमींदोज कर दिया गया और कच्चे झौपड़े को आग के हवाले कर दिया गया. जो भी समान वहां था उसे लूट ले गए. इस तरह तकरीबन एक घंटा मौत के तांडव चलता रहा, लेकिन मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर मौजूद पुलिस सब कुछ घटित हो जाने के बाद पंहुची और घायलों को अस्पताल पंहुचाने के लिए एम्बुलेंस बुलवाई, जिसे भी रोकने की कोशिश जाटों की उग्र भीड़ ने की. इतना ही नहीं बल्कि जब गंभीर घायलों को मेड़ता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां भी पुलिस तथा प्रशासन की मौजूदगी में ही धावा बोलकर बचे हुए दलितों को भी खत्म करने की कोशिश की गयी. यह अचानक नहीं हुआ, सब कुछ पूर्वनियोजित था.

ऐसी दरिंदगी जो कि वास्तव में एक पूर्वनियोजित जनसंहार ही था, इसे नागौर की पुलिस और प्रशासन जमीन के विवाद में दो पक्षों की ख़ूनी जंग करार दे कर दलित अत्याचार की इतनी गंभीर और लौमहर्षक वारदात को कमतर करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने दलितों की ओर से अर्जुन राम के बयान के आधार पर एक कमजोर सी एफआईआर दर्ज की है जिसमे पोकरराम के साथ की गयी इतनी अमानवीय क्रूरता का कोई ज़िक्र तक नहीं है और ना ही महिलाओं के साथ हुयी भयावह यौन हिंसा के बारे में एक भी शब्द लिखा गया है. सब कुछ पूर्वनियोजित था, भीड़ को इकट्टा करने से लेकर रामपाल गोस्वामी को गोली मारने तक की पूरी पटकथा पहले से ही तैयार थी ताकि उसकी आड़ में दलितों का समूल नाश किया जा सके. कुछ हद तक वो यह करने में कामयाब भी रहे, उन्होंने बोलने वाले और संघर्ष कर सकने वाले समझदार घर के मुखिया दलितों को मौके पर ही मार डाला. बाकी बचे हुए तमाम दलित स्त्री पुरुषों के हाथ और पांव तोड़ दिये जो ज़िन्दगी भर अपाहिज़ की भांति जीने को अभिशप्त रहेंगे, दलित महिलाओं ने जो सहा वह तो बर्दाश्त के बाहर है तथा उसकी बात करना ही पीड़ाजनक है ,इनमे से कुछ अपने शेष जीवन में सामान्य दाम्पत्य जीवन जीने के काबिल भी नहीं रही. इससे भी भयानक साज़िश यह है कि अगर ये लोग किसी तरह जिंदा बच कर हिम्मत करके वापस डांगावास लौट भी गये तो रामपाल गोस्वामी की हत्या का मुकदमा उनकी प्रतीक्षा कर रहा है, यानि कि बाकी बचा जीवन जेल की सलाखों के पीछे गुजरेगा, अब आप ही सोचिये ये दलित कभी वापस उस जमीन पर जा पाएंगे. क्या इनको जीते जी कभी न्याय हासिल हो पायेगा? आज के हालात में तो यह असंभव नज़र आता है.

कुछ दलित एवं मानव अधिकार जन संगठन इस नरसंहार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे है मगर उनकी आवाज़ कितनी सुनी जाएगी यह एक प्रश्न है. सूबे की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है. कोई भी ज़िम्मेदार सरकार का नुमाइंदा घटना के चौथे दिन तक ना तो डांगावास पंहुचा था और ना ही घायलों की कुशलक्षेम जानने आया. अब जबकि मामले ने तूल पकड़ लिया है तब सरकार की नींद खुली है, फिर भी मात्र पांच किलोमीटर दूर रहने वाला स्थानीय भाजपा विधायक सुखराम आज तक अपने ही समुदाय के लोगों के दुःख को जानने नहीं पंहुचा. नागौर जिले में एक जाति का जातीय आतंकवाद इस कदर हावी है कि कोई भी उनकी मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकता है. दूसरी और जाट समुदाय के छात्र नेता, कथित समाजसेवक और छुटभैये नेता इस हत्याकाण्ड के लिए एक दुसरे को सोशल मीडिया पर बधाईयाँ दे रहे है तथा कह रहे है कि आरक्षण तथा अजा जजा कानून की वजह से सिर पर चढ़ गए इन दलितों को औकात बतानी जरुरी थी, वीर तेज़पुत्रों ने दलित पुरुषों को कुचल कुचल कर मारा तथा उनके आँखों में जलती लकड़ियाँ घुसेडी और उनकी नीच औरतों को रगड़ रगड़ कर मारा तथा ऐसी हालत की कि वे भविष्य में कोई और दलित पैदा ही नहीं कर सकें. इन अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में मेड़ता थाने में दलित समुदाय की तरफ से एफआईआर भी दर्ज करवाई गयी है, जिस पर कार्यवाही का इंतजार है.

अगर डांगावास जनसंहार की निष्पक्ष जाँच करवानी है तो इस पूरे मामले को सीबीआई को सौपना होगा क्योंकि अभी तक तो जाँच अधिकारी भी जाट लगा कर राज्य सरकार ने साबित कर दिया है कि वह कितनी संवेदनहीन है. आखिर जिन अधिकारियों के सामने जाटों ने यह तांडव किया और उसकी इसमें मूक सहमति रही जिसने दलितों की कमजोर एफआईआर दर्ज की और दलितों को फ़साने के लिए जवाबी मामला दर्ज किया तथा पोस्टमार्टम से लेकर मेडिकल रिपोर्ट्स तक सब मैनेज किया, उन्हीं लोगों के हाथ में जाँच दे कर राज्य सरकार ने साबित कर दिया कि उनकी नज़र में भी दलितों की औकात कितनी है.


इतना सब कुछ होने के बाद भी दलित ख़ामोश है, यह आश्चर्यजनक बात है. कहीं कोई भी हलचल नहीं है. मेघसेनाएं, दलित पैंथर्स, दलित सेनाएं, मेघवाल महासभाएं सब कौनसे दड़बे में छुपी हुयी है? अगर इस नरसंहार पर भी दलित संगठन नहीं बोले तब तो कल हर बस्ती में डांगावास होगा, हर घर आग के हवाले होगा, हर दलित कुचला जायेगा और हर दलित स्त्री यौन हिंसा की शिकार होगी, हर गाँव बथानी टोला होगा, कुम्हेर होगा, लक्ष्मणपुर बाथे और भगाना होगा. इस कांड की भयावहता और वहशीपन देख कर पूंछने का मन करता है कि क्या यह एक और खैरलांजी नहीं है? अगर हाँ तो हमारी मरी हुयी चेतना कब पुनर्जीवित होगी या हम मुर्दा कौमों की भांति रहेंगे अथवा जिंदा लाशें बन कर धरती का बोझ बने रहेंगे. अगर हम दर्द से भरी इस दुनिया को बदल देना चाहते है तो हमें सडकों पर उतरना होगा और तब तक चिल्लाना होगा जब तक कि डांगावास के अपराधियों को सजा नहीं मिल जाये और एक एक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाये, उस दिन के इंतजार में हमें रोज़ रोज़ लड़ना है, कदम कदम पर लड़ना है और हर दिन मरना है, ताकि हमारी भावी पीढियां आराम से, सम्मान और स्वाभिमान से जी सके.

Wednesday, 29 April 2015

Caste has such strong foundation in Asia


Caste has such strong foundation in Asia that no tsunami can wash it, no earthquake can shake it and no flood can carry away the filth of it. Once again Dalits have been left out of any relief work in Nepal earthquake. According to the latest news from The Indian Express (29th April) Dalits are still waiting for any help from Government. Dalits houses have been devastated by earthquake but no Government is helping them. It is not the first time that Dalits have been ignored by Governments in natural calamities. One can check out from Gujarat earthquake to Tamil Nadu Tsunami to Kosi River floods in Bihar, who has suffered the most? Dalits. Dalits suffer the most in natural disasters and Dalits’ experience in natural calamities isn’t very good; Dalits have always been left out of rehabilitation.

Monday, 20 April 2015

Untouchability & Casteism (Castes) Still EXISTS even Today in India




A must watch video for everyone who is in favour of or against reservation for SC/ST in India.

https://www.youtube.com/watch?v=FKZxAAAiJdg


It shows how rampant is the practice of discrimination on the basis of caste.  How the innocent dalit children are being discriminated in schools, how young minds of upper caste children are being filled with the poison of untouchability.  How dalit children are forced to sweep the class rooms and clean the toilets.   And how Maha Pandits of Kashi are defending their caste system and upper castes students demanding roll back of reservation policy.
It seems a never ending saga.


But I have different question, can't there be alternative ways of doing the much despised menial jobs in this age of technological innovations.  Can't the jobs like lifting and skinning of dead animals be done through machines.  Can't the sewer blockages be cleared without forcing a man to take a dip in the dirt.  Can't the musahaars be taught a better way of life.  Can't the dalits living in discrimination be encouraged to move out of such slavery.


I think all this can be done.  But the people like us who are out of clutches of such slavery have become slaves to new life style, new friends, new culture and new self egos.



Thursday, 16 April 2015

Celebrations of 124th birth anniversary of Baba Saheb

The 124th birth anniversary of Bharat Ratan Bodhisattva Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ram ji Ambedkar was celebrated with great love and devotion by his followers of all age at Sansad Marg, New Delhi.   This time, due to the magnanimity of one news channel, people all over the world could see the glimpse of this big Mela at Sansad Marg.

The Central Secretariat SC/ST Employees Welfare Association also participated in these celebration.  Though our preparations for these celebrations started a bit late but thanks to concerted efforts of our comrades, we were able to put up a good show of our joy.  With the guidance of Shri M.S. Kalania, Deputy Secretary we chalked out a quick action plan which was implemented quickly under the leadership of our dynamic President  Bhai Rohtas  Bhankhar.  Bhai Raj Kumar, Secretary of Association got the banners prepared.  Bhai Rohtas Ji, Dalpat Singh and myself arranged for tents and Halwa Prasad.

Blocking space at Sansad Marg was chellenging.  One small vendor of chains and zips at the footpath of Sansad Marg was very kind enough to help us in keeping the space reserved for this auspicious occasion.  He told us that us that he is also a child of Baba Saheb he will stay there round the clock till the celebrations are over.  We were touched by his emotions.  The presence of the vendor saved the space for us at the venue otherwise people from other organisations would have occupied the space for their own stalls.

Shri G.P. Sarkar called me up in the early morning to say that he would be ready to accompany us to the Halwai Shop to pick up the Halwa Prasad, which we had got prepared at special order.  I was greatly relieved with his call. Bhai Dalpat Singh, myself and my younger son Shashank left together to be with G.P. Sarkar to pick up the Halwa.  G.P. Sarkar Sahab was waiting for energetically.  He called an auto-rickshaw, loaded the Halwa-pans himself  and sat in the auto-rickshaw along with my son.  He asked me and Dalpat Singh to hurry to the venue.  I  was over-whelmed with emotions to see his devotion to Baba Saheb.

At the venue, our friends Sanjeev Kumar, M.L. Verma and R.S. Verma were already waiting for us.  In a few minutes time, Shri Ram Lakhan, Dy. Secy. (AYUSH), Rajbir Singh, Dy.DGFT, too arrived.  Thereafter, friends kept coming one by one.  Beautiful children along with their parents and elders were adding sparkles to the occasion on Sansad Marg.  Young boys and girls were chanting songs and slogans in the praise of their Messiah.  Few were dancing at the beats of a big Drum placed on small wheels. Every one was charged up with emotions of gratefulness to Baba Saheb.

At around 10.15 a.m. we started distributing Halwa Prasad to all the visitors on Sansad Marg.  It was a great feeling to share the prasad with so many brothers and sisters and children.  After Halwa Prasad, one of our friends brought  packets of Frooti and water which was distributed among a large number of people.   As soon as Frooti juice and water was finished,  Bhai Promod Kumar Nim from DGFT brought three bags full of oranges for distribution to the devoted followers of Baba Saheb.  Such sharing gave immense pleasure not only to those who distributed but also to those enjoyed such distribution.

Smt. Vimla Saroha, Vice - Chairman, Dr. Ambedkar Foundation and Shri Ram Ratan, Member, Dr. Ambedkar Foundation, Shri R.S. Punia, ex- Dy. Secy. visited our stall and shared their views.   Many senior officers like Shri Raj Singh, Joint Secretary in Agriculture, Shri Ajay Kumar, IRS and Shri R. Muthuraj, ITS graced our stall along with their families. S/Shri  Ashish Gawai, Joseph Barla, A.K. Dungdung,  Yoginder Singh also spared their time to be part of the celebrations.

We are grateful to all our friends who joined us in our small effort to be a part of the big event.  We are also grateful to all those who could not join us at Sansad Marg but their hearts were with us.

I would only like to say that communities remember their great people and express their gratitude towards them through such occasions only.  We should always be together to celebrate the special days associated with our great pantheons like Baba Saheb, Mahatama Jyotiba Phule, Birsa Munda and so on.

Sunday, 12 April 2015

डा. अम्बेडकर की 125वी जयंती के अवसर पर

डा. अम्बेडकर की 125वी जयंती के अवसर पर
-----------------------------------------
समाज के जिम्मेदार लोगों से बाबा साहब डाँ. अम्बेडकर ने अपने एक ऐतिहासिक भाषण द्वारा आगरा में 18 मार्च 1956 को  उपस्थित जन समूह से एक अपील करते हुए कहा था कि;

पिछले तीस वर्षों से तुम लोगों को राजनैतिक अधिकार के लिये मै संघर्ष कर रहा हूँ। मैने तुम्हें संसद और राज्यों की विधान सभाओं में सीटों का आरक्षण दिलवाया। मैंने तुम्हारे बच्चों की शिक्षा के लिये उचित प्रावधान करवाये। आज, हम प्रगित कर सकते है। अब यह तुम्हारा कर्त्तव्य है कि शैक्षणिक, आथिर्क और सामाजिक गैर बराबरी को दूर करने हेतु एक जुट होकर इस संघर्ष को जारी रखें। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये तुम्हें हर प्रकार की कुर्बानियों के लिये तैयार रहना होगा, यहाँ तक कि खून बहाने के लिये भी।

नेताओ से कहा; यदि कोई तुम्हें अपने महल में बुलाता है तो स्वेच्छा से जाओ। लेकिन अपनी झौपड़ी में आग लगाकर नहीं। यदि वह राजा किसी दिन आपसे झगड़ता है और आपको अपने महल से बाहर धकेल देता है, उस समय तुम कहां जाओगे? यदि तुम अपने आपको बेचना चाहते हो तो बेचो, लेकिन किसी भी हालत में अपने संगठन को बर्बाद होने की कीमत पर नहीं। मुझे दूसरों से कोई खतरा नहीं है, लेकिन मै अपने लोगों से ही खतरा महसूस कर रहा हूँ।

भूमिहीन मजदूरों से कहा कि "मै गाँव में रहने वाले भूमिहीन मजदूरों के लिये काफी चिंतित हूँ। मै उनके लिये ज्यादा कुछ नहीं कर पाया हूँ। मै उनकी दुख तकलीफों को नजरन्दाज नहीं कर पा रहा हूँ। उनकी तबाहियों का मुख्य कारण उनका भूमिहीन होना है। इसलिए वे अत्याचार और अपमान के शिकार होते रहते हैं और वे अपना उत्थान नहीं कर पाते। मै इसके लिये संघर्ष करूंगा। यदि सरकार इस कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करती है तो मै इन लोगों का नेतृत्व करूंगा और इनकी वैधानिक लड़ाई लडूँगा। लेकिन किसी भी हालात में भूमिहीन लोगों को जमीन दिलवाले का प्रयास करूंगा"।

अपने समर्थकों से कहा कि बहुत जल्दी ही मै तथागत बुद्ध के धर्म को अंगीकार कर लूंगा। यह प्रगतिवादी धर्म है। यह समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व पर आधारित है। मै इस धर्म को बहुत सालों के प्रयासों के बाद खोज पाया हूँ। अब मै जल्दी ही बुद्धिस्ट बन जाऊंगा। तब एक अछूत के रूप में मै आपके बीच नहीं रह पाऊँगा, लेकिन एक सच्चे बुद्धिस्ट के रूप में तुम लोगों के कल्याण के लिये संघर्ष जारी रखूंगा। मै तुम्हें अपने साथ बुद्धिस्ट बनने के लिये नहीं कहूंगा, क्योंकि मै आपको अंधभक्त नहीं बनाना चाहता परन्तु जिन्हें इस महान धर्म की शरण में आने की तमन्ना है वे बौद्ध धर्म अंगीकार कर सकते है, जिससे वे इस धर्म में दृढ़ विश्वास के साथ रहें और बौद्धाचरण का अनुसरण करें।

बौद्ध भिक्षुओं से कहा कि बौद्ध धम्म महान धर्म है। इस धर्म संस्थापक तथागत बुद्ध ने इस धर्म का प्रसार किया और अपनी अच्छाईयों के कारण यह धर्म भारत में दूर-दूर तक गली-कूचों में पहुंच सका। लेकिन महान उत्कर्ष पर पहुंचने के बाद यह धर्म 1213 ई. में भारत से विलुप्त हो गया जिसके कई कारण हो सकते हैं। एक प्रमुख कारण यह भी है की बौद्ध भिक्षु विलासतापूर्ण एवं आरामतलब जिदंगी जीने के आदी हो गय थे। धर्म प्रचार हेतु स्थान-स्थान पर जाने की बजाय उन्होंने विहारों में आराम करना शुरू कर दिया तथा रजबाड़ो की प्रशंसा में पुस्तकें लिखना शुरू कर दिया। अब इस धर्म की पुनर्स्थापना हेतु उन्हें कड़ी मेहनत करनी पडेगी। उन्हें दरवाजे-दरवाजे जाना पडेगा। मुझे समाज में ऐसे बहुत कम भिक्षु दिखाई देते हैं, इसलिये जन साधारण में से अच्छे लोगों को भी इस धर्म प्रसार हेतु आगे आना चाहिये और इनके संस्कारों को ग्रहण करना चाहिये।

शासकीय कर्मचारियों से कहा कि हमारे समाज की शिक्षा में कुछ प्रगति हुई है। शिक्षा प्राप्त करके कुछ लोग उच्च पदों पर पहूँच गये हैं परन्तु इन पढ़े लिखे लोगों ने मुझे धोखा दिया है। मै आशा कर रहा था कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे समाज की सेवा करेंगे, किन्तु मै देख रहा हूँ कि छोटे और बडे क्लर्कों की एक भीड़ एकत्रित हो गई है, जो अपनी तौदें (पेट) भरने में व्यस्त हैं। मेरा आग्रह है कि जो लोग शासकीय सेवाओं में नियोजित हैं, उनका कर्तव्य है कि वे अपने वेतन का 20 वां भाग (5%) स्वेच्छा से समाज सेवा के कार्य हेतु दें। तभी समग्र समाज प्रगति कर सकेगा अन्यथा केवल चन्द लोगों का ही सुधार होता रहेगा। कोई बालक जब गांव में शिक्षा प्राप्त करने जाता है तो संपूर्ण समाज की आशायें उस पर टिक जाती हैं। एक शिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता  समाज के लिये वरदान साबित हो सकता है।

छात्रों एवं युवाओं से कहा कि

 मेरी छात्रों से अपील है की शिक्षा प्राप्त करने के बाद किसी प्रकार कि क्लर्की करने के बजाय उसे अपने गांव की अथवा आस-पास के लोगों की सेवा करना चाहिये। जिससे अज्ञानता से उत्पन्न शोषण एवं अन्याय को रोका जा सके। आपका उत्थान समाज के उत्थान में ही निहित है।

"आज मेरी स्थिति एक बड़े खंभे की तरह है, जो विशाल टेंटों को संभाल रही है। मै उस समय के लिये चिंतित हूँ कि जब यह खंभा अपनी जगह पर नहीं रहेगा। मेरा स्वास्थ ठीक नहीं रहता है। मै नहीं जानता, कि मै कब आप लोगों के बीच से चला जाऊँ। मै किसी एक ऐसे नवयुवक को नहीं ढूंढ पा रहा हूँ, जो इन करोड़ों असहाय और निराश लोगों के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी ले सके। यदि कोई नौजवान इस जिम्मेदारी को लेने के लिये आगे आता है, तो मै चैन से मर सकूंगा।"

(संदर्भ- सलेक्टेड वर्क्स ऑफ डाँ अम्बेडकर - लेखक डी.सी. अहीर पृष्ठ क्रमांक 110 से 112 तक के भाषण का हिन्दी अनुवाद)

Friday, 10 April 2015

Why Reservation

The issue of reservation based on economic criteria is often debated in media and public. I would like to add to such debate that reservation for dalits in jobs etc. in India was imposed by the British in 1942 at the recommendations of Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar.  No upper caste leader has ever liked it.  

The Constitutional provisions for reservation in the matters of APPOINTMENTS have never been implemented properly.  These provisions have been followed selectively for appointment at the lower levels in Government.  There has never been any reservation in  APPOINTMENTS to higher level posts which is the most required thing to achieve the goals of an equity based society. 
 
India did make land reforms during early decades after independence.  One can hear stories from Chaudharies and Dabangs in the villages, how they shooed away dalits from the small holdings given to them from the surplus land. There was no one in key positions to save the poor dalits from the wrath of such bullies in villages.  In business, even the powerful have felt helpless before traditional businessmen of India so far. Thus the Dalits have never been allowed to grow to their full potential.


Some people say that reservation will become irrelevant when there are plenty of jobs.  But I would ask that if such is the case, then have the cases of discrimination and atrocities against Dalits  should have stopped happening in the prosperous States like Gujarat etc.


Therefore, reservation is not about employment alone.  It is very much about representation and partnership of Dalits in the running of the country.  One can see how the Blacks of South Africa have become so competent within few years of their emancipation to hold all top level posts in their country through representation whereas Dalits in India are not considered worthy of growing beyond a point even after their three generations having been educated.  

Friday, 15 August 2014

Clean India - a mere slogan or action plan


At seven o'clock in the morning, as I opened the door of my house, I noticed a well to do man, clad in branded tee-shirt, half pant and sports shoes, coming towards my house with his two dogs.   Suddenly one of his dogs forced him to stop as it had to relieve at its favourite point, the corner of our house.  I had  noticed him previously too and advised him in polite manner to take his dogs straight to a nearby secluded place full of plants and shrubs and refrain from easing his dogs near our house.  This time knowing that my direct talk with him would lead to unnecessary arguments, I tried to avoid him.  In the meantime my wife also noticed him.  She reminded him of our earlier advice.  But the man returned the argument more violently asking my wife to mind her own business.  I could not refrain myself and jousted towards that man from within the boundary wall of my house with a strong warning that either he should leave the place immediately or be ready to face the consequences.   After few hot arguments, the man retreated indignantly.  It was 15th August today and as my son switched on the TV at 7.30 or so, I heard Prime Minister Modi making a strong appeal to the people India to take a pledge to make the country clean by 2019 to mark the 150 birth anniversary of Mahatma Gandhi.  It forced me to write my views on this issue.

In our country, littering around is considered as dharma, a pious job for the welfare of scavengers.  Once I had to stay in a Government Guest house on an official tour along with some other colleagues including one upper caste senior class I officer, a hardened paan addict.  In his office, the dustbin always used to rot with paan.  The guest house, being a new one, was very spic and span.  Even an insane man would dither from smearing the costly wash basins with beautiful designer steel wares.  But how could anyone stop our that senior man from spitting into the wash basins and in nooks and corners of  the guest house.  One of us summoned some courage to advise him that he should at least run the tap after spitting paan in basin.  But to our great dismay, he retorted back, “yaar, if I have to do all this, then what that b****** sweeper will do”.  I could not believe that an educated person like him could behave in this manner.

The sweepers have the responsibility of keeping the country clean but have a very low respectability in society.  But it is not society’s fault either.  It is difficult for the mundane people to be respectful to the people who always live in dirt.  But still the society is at fault.  At many places, they are still being forced to do manual scavenging and later victim of hatred for the same.  Some 3 - 4 years back when the activists of a Dalit Sangharsh Samithi in Karnataka, working for the rights of manual scavengers, tried to meet the Chief Minister for their demands, they were turned away with a tag of 'Useless People doomed to be so'.  So the question is that can such a big mission of making India clean by the year 2019 be achieved while keeping the warriors of such mission in docks.  Can this mission be achieved with just sloganeering?  My simple answer is that it cannot be achieved without their active involvement.  But then the next question is that are they sufficient in numbers to take on such a big task. Sincerely speaking, I doubt this.  How can they fight a huge population pissing against the walls and spitting paan and gutka everywhere.  And how one sweeper, employed at a meagre salary by the contractor or municipality, be expected maintain cleanliness round the clock when those free to litter around are always there to do so anytime as per their convenience.  

I would like draw parallels between cleanliness of our cities with what I saw abroad.  About a decade ago, I visited Moscow, St. Petersburg and two other cities of Russia in connection with the organising of the "Days of Indian Culture in Russia".  It was past mid night when we were overseeing the transportation of equipment to the historic Bolshoi Theatre in Moscow.  Soon after, we saw that automatic road cleaning machines were washing the roads with water and big brush.  I asked few questions about city's sanitation and sweeping system from a compatriot working in our embassy in Moscow, who was accompanying me for the same liaison duty I was on.  As I had seen the sweepers moving on the roads all through the day with their modern brooms and other equipment, I asked the friend from our embassy that how much do they get for doing this duty continuously for whole day.  He said that their duties are in two hourly shifts and they are paid according to the number of such hourly shifts.  As per his statement, in rupee terms, a sweeper in Moscow was earning more than what a gazetted officer earns in his initial ranks in our country. 

My aim is not to compare the wages but the working models and the attention being paid by the administration on cleanliness of cities.  Easing in open or against walls is a strictly punishable offence.  And all these cleanliness rules are mostly enforced by the sweepers and other staff of the sanitation Department.  As an example of strict enforcement of sanitation rules, I recall one incident when moving around in the St. Petersburg city for a considerable time and sipping several cups of hot tea at many places in the chilly weather, we felt the pressure in our bladders.  We asked Ivan, our interpreter, whether we could ease ourselves near some garbage dumpers which were seen parked at one place.  He was completely frightened to hear our idea and advised us to restrain ourselves till we reach the place where facilities are available. He told us that such a venture can lead us in deep trouble.  At the St. Petersburg railway station, when we came to board a train for Tver, an ancient city in Russia, we were surprised to see the automatic neat and clean public toilets.  Unlike our public toilets where a collection of 2 rupee coins is made by the poor sweepers at the mercy of the visitor, the toilets at St. Petersburg railway station were manned by smart men and women, professionally clad in black suits and ties and their job was to vend toilet coupons to the visitors on computers. Such a system cannot be set up and run by people alone.  In Russia, as we were told, most of the urban infrastructure came up under strict rule of Stalin.

Once I asked my son, when he was in a primary school, to write a note on ‘India’ in his own words.  I was so surprised and pained to see that in the very first paragraph, after beginning by claiming all the greatness about his country, he had drawn attention towards the dirt seen everywhere on the streets. The Clean India dreams have been cherished by several great souls of our country since centuries and such dreams are still being cherished by every right thinking Indian.  But the dreams always remain dreams if not juxtaposed with an action plan.  The Netas can always showcase something for their own chest thumping but the reality has always been and is likely to be grim. 

The Clean India dream can only be realised when the Government comes up with a concrete plan of investment, employment and enforcement. There is great need for investment in technology and building the infrastructure.  Our sweepers in the cities still have to take a dip in the drains to clear them.  Some innovation also needs to be experimented with their brooms. There is massive need of funds for automatic public toilets.  Employment of sufficient work force for maintaining cleanliness and enforcing cleanliness laws is another area where Government intervention is required.  There should be strict monitoring of sanitation Department in cooperation with the people. Public grievance redressal system related to sanitation also needs to be over-hauled. Strict norms for civil construction works by public or private contractors need to be put in place.  Normally, it is seen that after digging a public place for some underground or over ground work, the contractor and his labour vanishe away without removing the debris.  The public is clueless but forced to eat dust spread by such contractors for months together. Even the sanitation department is clueless.  Such unwanted un-removed debris left by unscrupulous contractors in connivance with officials, goes down the drain in the very first rain and chokes the sewage system.  The choked sewage leads to accumulation dirty water on the road causing not only path holes but also leading to several diseases.  The civil contractors should be allowed to wind up from a work site only after ensuring complete restoration of place.  

The population of poor and homeless people living on streets is also responsible for generating dirt on the streets. The Government should evolve a genuine rehabilitation policy for them.  They can be employed as part time sweepers so that they may live a meaningful life and lend a helping hand in the cleanliness drive. Shop keepers in traditional markets should be advised not throw their waste on the middle of roads.  For more public awareness, message boards on cleanliness and penal action for defying the cleanliness norms should be put up on roads and streets. During Commonwealth Games, 2010, most parts of the Delhi were completely disinfected.  All the senior officers of the MCD, NDMC were out on the roads to personally supervise the cleanliness drive.  But soon after the Commonwealth Games, the enforcement agencies and police lowered their guard and things quickly came back to square one.  

Let us hope that the drive for clean India achieves the desired goal under the dynamic leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi and we all usher into a new India, a Clean India, a healthy and developed India.